शॉर्ट वीडियो बनाने वाला ऐप्स से शॉर्ट वीडियो कैसे बनाएं? जाने!

शॉर्ट वीडियो बनाने वाला ऐप | बेस्ट इंडियन शॉर्ट वीडियो ऐप – Google Search | शॉर्ट वीडियो बनाने वाला ऐप्स | शॉर्ट वीडियो कैसे बनाएं | Short Video Banane Wala Apps Download

हेलो दोस्तों उम्मीद करता हूं कि आप सब लोग अच्छे होंगे। आज के शानदार आर्टिकल में हम आपको “Best Short Video App In India 2024” के बारे में जानकारी देंगे जहां पर आप शॉर्ट वीडियो बना सकते हैं तथा उन्हें अपलोड कर सकते हैं। 

आज के इस आर्टिकल में हम आपको जिन शॉर्ट वीडियो बनाने वाला ऐप्स के बारे में जानकारी देंगे आप वहां पर उन्हीं की मदद से वीडियो बना सकते हैं तथा अपने पास उपलब्ध किसी अन्य डिवाइस की मदद से वीडियो बनाकर उसे इन एप्लीकेशन पर अपलोड भी कर सकते हैं।

Short Video Banane Wala Apps 2024 - शॉर्ट वीडियो बनाने वाला ऐप डाउनलोड करके शॉर्ट वीडियो कैसे बनाएं

वैसे तो इंटरनेट तथा गूगल प्ले स्टोर पर आपको ऐसे बहुत सारे एप्लीकेशन मिल जाएंगे जिनकी मदद से आप शॉर्ट वीडियो बना सकते हैं सभी एप्लीकेशन से विश्वसनीय नहीं होते है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यूजर्स की इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए हमने यहां पर कुछ ऐसे एप्लीकेशन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी है जो पूरी तरीके से रियल हैं तथा आप वहां पर शॉर्ट वीडियो बना सकते हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको Short Video Banana Apps के बारे में एक-एक करके जानकारी देंगे और इन एप्लीकेशन पर आपको किस किस तरह के Features मिलेंगे तथा इन्हें डाउनलोड कैसे करें के बारे में भी आपको गाइड किया जाएगा।

तो चलिए दोस्तों आपका ज्यादा समय न लेते हुए ले चलते हैं आपको उन एप्लीकेशन की ओर जहां पर आप शॉर्ट वीडियो बना सकते हैं।

Table of Contents

Short Video Banane Wala Apps – शॉर्ट वीडियो कैसे बनाएं? जाने!

दोस्तों शार्ट वीडियो बनाने वाले जितने भी भरोसेमंद एप्लीकेशन इंटरनेट और गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है उनके बारे में हमने आपको एक एक कर के नीचे बताया है।

1. Instagram – बेस्ट इंडियन शॉर्ट वीडियो ऐप – Google Search

बेस्ट इंडियन शॉर्ट वीडियो ऐप की लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर आता है इंस्टाग्राम। इस के बारे में तो आप जानते ही होंगे अगर नहीं जानते तो आपको बता दें कि यह एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है जहां पर आप फोटो तथा वीडियो के रूप में अपनी पोस्ट अपने फॉलोअर्स तक पहुंचा सकते हैं। 

इस प्लेटफार्म पर आप अपने फॉलोवर्स के साथ चैट के माध्यम से बातचीत कर सकते हैं तथा इंस्टाग्राम के नए फीचर्स इंस्टाग्राम लाइव की मदद से अपनी वीडियो को लाइव भी चला सकते हैं। 

यहां पर आप 15 सेकंड से 30 सेकंड की वीडियो अपलोड कर सकते हैं।

जब से भारत में टिक टॉक एप्लीकेशन बैन हुआ है तब से इंस्टाग्राम के द्वारा एक नया फीचर इंस्टाग्राम रील्स लांच किया गया है।

इस फीचर की मदद से आप शार्ट वीडियो यहां पर बना सकते हैं और अपलोड कर सकते हैं। आप चाहे तो अपने पास पहले से उपस्थित वीडियो को यहां पर अपलोड भी कर सकते हैं।

Instagram के फ़ीचर्स

  • यहां पर आप किसी भी कैटेगरी की वीडियो अपलोड कर सकते हैं। 
  • यहां पर आप को बहुत सारे फिल्टर्स मिलते हैं जिनकी मदद से आप अपने वीडियो को बहुत ही अट्रैक्टिव बना सकते हैं। 
  • इंस्टाग्राम पर आप लाइव भी आ सकते हैं। 
  • इंस्टाग्राम पर आप अपनी स्टोरी में लगा सकते हैं। 
  • इस प्लेटफार्म पर आप अपने फॉलोवर्स के साथ डायरेक्टली कनेक्ट रहते हैं।
  • इंस्टाग्राम पर आपको बहुत अच्छी प्राइवेसी मिलती है।

Instagram Download कैसे करे

इंस्टाग्राम को डाउनलोड करने के लिए आप गूगल प्ले स्टोर में जाएं और वहां पर इंस्टाग्राम सर्च करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। आप हमारे द्वारा दी गई लिंक पर क्लिक करके भी इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 

गूगल प्ले स्टोर पर इंस्टाग्राम का साइज 40 एमबी है तथा इसे एक बिलियन से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं। इंस्टाग्राम को 3 अप्रैल वर्ष 2012 में लांच किया गया था।

अभी डाउनलोड करे: Download

2. YouTube – सबसे ज्यादा शॉर्ट्स वीडियो बनाने वाला ऐप

यूट्यूब आज के समय में सबसे बड़ा वीडियो प्लेटफार्म है जहां पर आप किसी भी कैटेगरी की वीडियो को सर्च करके देख सकते हैं। यहां पर आपको टेक्नोलॉजी से लेकर एंटरटेनमेंट तक सभी कैटेगरी की वीडियो मिल जाती है। 

यूट्यूब को गूगल के द्वारा विकसित किया गया है तथा इसे अक्टूबर 2010 में लांच किया गया था। टिक टॉक एप्लीकेशन की बढ़ती हुई लोकप्रियता को देखकर यूट्यूब में एक नया फीचर यूट्यूब शॉर्ट्स लॉन्च किया है। 

आप यूट्यूब के इसी फीचर्स के सहायता से 1 मिनट तक की शार्ट वीडियो बना सकते हैं। Youtube Short Video Banana Apps के लिए आपको यहां पर पहले चैनल क्रिएट करना होगा। 

अब आप यहां पर यूट्यूब शॉर्ट्स की मदद से शॉर्ट वीडियो बना सकते हैं। यूट्यूब शॉर्ट्स का एक नुकसान यह है कि आप यहां पर अपने पास पहले से बनी हुई वीडियो को अपलोड नहीं कर सकते।

Youtube के फ़ीचर्स

  • यहां पर आप किसी भी कैटेगरी की वीडियो देख सकते हैं। 
  • यहां पर आप अपना खुद का चैनल क्रिएट करके वहां पर वीडियो अपलोड करके पैसे कमा सकते हैं। 
  • यूट्यूब शॉर्ट्स की मदद से आप 60 सेकंड तक का वीडियो अपलोड कर सकते हैं। 
  • यूट्यूब पर आप शॉर्ट्स की मदद से अपने सब्सक्राइबर्स बढ़ा सकते हैं। 
  • यह गूगल के द्वारा विकसित है इसलिए यहां पर आपकी प्राइवेसी सुरक्षित रहती है।

Youtube डाउनलोड कैसे करें

यूट्यूब के एप्लीकेशन को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर पर इस एप्लीकेशन का साइज 41 एमबी है तथा इसे 10 बिलियन से ज्यादा लोग इस्तेमाल करते हैं।

आप यूट्यूब एप्लीकेशन को हमारे लिंक पर क्लिक करके Video Banane Wala App Download कर सकते हैं।

डाउनलोड करे जल्दी: Download

3. Mx Tatatak

टिकटोक बैन होने के बाद वहां पर काम करने वाले कलाकार अपना टैलेंट दिखाने के लिए इसी तरह के प्लेटफार्म की तलाश कर रहे थे। उनकी इसी समस्या को सुलझाने के लिए एम एक्स टकाटक को जुलाई 2020 में लांच किया गया। 

यह एक पूरी तरह भारतीय एप्लीकेशन है जहां पर आप वीडियो तथा पहले से ही Dub किए गए डायलॉग की सहायता से एक अच्छी वीडियो बना सकते हैं। यह एक बहुत ही भरोसेमंद एप्लीकेशन है जहां पर आप Popularity तथा फॉलोअर्स दोनों पा सकते हैं। 

MX Takatak एप्लीकेशन यूजर के डाटा को कम कंज्यूम करता है। आप यहां पर कम डाटा इस्तेमाल करके ज्यादा वीडियो देख सकते हैं।

Mx Tatatak के फ़ीचर्स

  • यह पूरी तरह स्वदेशी एप्लीकेशन है।
  • आप यहां पर पहले से ही डब किए गए डायलॉग्स के साथ लिंक सिन्क करके वीडियो बना सकते हैं। 
  • MX Takatak वीडियो बनाना उसे पोस्ट करना तथा उसे शेयर करना बहुत आसान है। 
  • यह एप्लीकेशन भारत की 10 से अधिक भाषाओं में उपलब्ध है। 
  • आप यहां पर बहुत जल्दी लोकप्रिय हो सकते हैं।

Mx Takatak डाउनलोड कैसे करें

एमएक्स टकाटक को डाउनलोड करना बहुत ही आसान है। आप इसे सीधे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं या फिर हमारे द्वारा दी गई लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं। 

गूगल प्ले स्टोर पर इस एप्लीकेशन का साइज 50MB है तथा वर्तमान समय में इस एप्लीकेशन को 100 मिलियन से ज्यादा लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। इसका नवीनतम अपडेट मई 2024 में आया था।

शॉर्ट वीडियो बनाने वाला ऐप: Download

4. Josh – Best Short Video App In India 2024

यह एप्लीकेशन भी शॉर्ट वीडियो बनाने के लिए तथा उन वीडियो की सहायता से अपना टैलेंट लोगों के सामने दिखाने के लिए विकसित किया गया था। इस एप्लीकेशन को 4 जुलाई 2020 को लांच किया गया था। 

यह भी एक पूरी तरीके से स्वदेशी एप्लीकेशन है जहां पर आप कॉमेडी वीडियो, एटीट्यूड वीडियो, सैड वीडियो, क्यूट वीडियो और लिप सिंक वीडियो आदि बना सकते हैं।

जोश एप्लीकेशन पर आपको बहुत ही कमाल के फिल्टर्स तथा एडिटर मिलते हैं जिनकी मदद से आप अपनी वीडियो को बहुत ही ज्यादा आकर्षक बना सकते हैं । 

जोश एप्लीकेशन पर आपको डेली कैश प्राइज जीतने का मौका भी मिलता है। वर्तमान में यंगस्टर्स बहुत ज्यादा इस एप्लीकेशन को इस्तेमाल करते हैं।

Josh के फ़ीचर्स

  • यहां पर आप पहले से ही इस्तेमाल किए गए वीडियो तथा डायलॉग को अपने अनुसार प्रयोग करके वीडियो बना सकते हैं। 
  • यहां पर आप रोजाना कैश प्राइज जीत सकते हैं। यहां पर आपको हर कैटेगरी की वीडियो मिल जाएगी। 
  • यह एप्लीकेशन 12 से अधिक भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। 
  • यहां पर वीडियो बनाना तथा उन को एडिट करना बहुत आसान होता है।
  • इस एप्लीकेशन को इस्तेमाल करके आप लोगों के बीच बहुत जल्द फेमस हो सकते हैं।

Josh डाउनलोड कैसे करें

इस शॉर्ट वीडियो एप्लीकेशन को डाउनलोड करना और इस्तेमाल करना बहुत ही ज्यादा आसान है। सबसे पहले आप गूगल प्ले स्टोर में जाएं और वहां पर Josh सर्च करके इस एप्लीकेशन को डाउनलोड कर सकते हैं। 

गूगल प्ले स्टोर पर एप्लीकेशन का साइज 41 एमबी है तथावहां पर इसे 100 मिलियन से ज्यादा लोगों के द्वारा डाउनलोड किया गया है।

Best Short Video Banana Apps लेटेस्ट वर्जन 19th oct. 2022 को अपडेट किया गया था। आप इसे हमारी लिंक पर क्लिक करके भी डाउनलोड कर सकते हैं।

बेस्ट शोर्ट वीडियो बनाने ऐप: Download 

5. Moj – बेस्ट इंडियन शॉर्ट वीडियो ऐप

मौज एप्लीकेशन भी पूरी तरीके से भारत निर्मित एप्लीकेशन है तथा इसे भी उन लोगों के लिए बनाया गया है जो शॉर्ट वीडियो बनाते हैं तथा उनके माध्यम से अपने अंदर छिपा टैलेंट लोगों के सामने पेश करना चाहते हैं। 

मौज एप्लीकेशन को वह लोग भी इस्तेमाल कर सकते हैं जो केवल वीडियो देखना पसंद करते हैं। मौज एप्लीकेशन को 29 जून 2020 को रिलीज किया गया था। इसे स्नैपचैट के द्वारा बनाया गया है।

यहां पर शॉर्ट वीडियो बनाने के लिए आप इसे डाउनलोड करें और अकाउंट बनाने के बाद अब आप यहां पर किसी भी कैटेगरी से संबंधित वीडियो बना सकते हैं। 

आप यहां पर कॉमेडी वीडियो, रोमांटिक वीडियो, लिप सिंक वीडियो, डायलॉग वीडियो तथा ड्यूट वीडियो आदि बना सकते हैं। 

मौज एप्लीकेशन पर आपको बहुत ही इफेक्टिव फिल्टर्स मिलते हैं जिनकी मदद से आप अपने वीडियो को शेयर करने से पहले अट्रैक्टिव बना सकते हैं। 

आप यहां पर शार्ट वीडियो बनाने के बाद यहीं से उसे अपने या दोस्तों को शेयर भी कर सकते हैं।

Moj के फ़ीचर्स

  • यह एप्लीकेशन इस्तेमाल किए जाने पर कम डाटा खपत करता है।
  • यहां पर आपका डाटा चोरी होने की संभावना नहीं होती है। यहां पर आपका डाटा पूरी तरह सुरक्षित रहता है।
  • यह एप्लीकेशन पूरी तरीके से भारत निर्मित है। आप इसे बिना किसी जोखिम के इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • यह 15 से अधिक भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। 
  • यहां पर आप कोलैबोरेशन कर सकते हैं तथा अपने पसंदीदा स्टार के साथ वीडियो बना सकते हैं।

Moj डाउनलोड कैसे करें

यह एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है आप यही से डाउनलोड कर सकते हैं। प्ले स्टोर पर इसे 4.3 की रेटिंग प्राप्त है तथा इसका साइज 110 एमबी है। अभी के समय में इसे 100 मिलियन से ज्यादा लोग यूज़ करते हैं।

अगर आप मौज एप्लीकेशन को प्ले स्टोर से डाउनलोड नहीं करना चाहते तो हमारी लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

Download Now: MOJ

6. Snacky Takatak – शॉर्ट्स वीडियो बनाने वाले एप

यह भी एक बहुत ही शानदार एप्लीकेशन है जहां पर आप शॉर्ट वीडियो बना सकते हैं तथा अपने पास पहले से उपलब्ध वीडियो को यहां पर अपलोड कर सकते हैं।

स्नेकी टकाटक एप्लीकेशन की सहायता से आप यहां पर किसी भी प्रकार की वीडियो बना सकते हैं तथा उसे अपने फॉलोअर्स तक पहुंचा सकते हैं। इसे यूजर्स के लिए 12 जनवरी 2021 को लांच किया गया था। 

इस एप्लीकेशन की सबसे खास बात यह है कि आप यहां पर अपनी वीडियो को प्राइवेट भी कर सकते हैं। इस एप्लीकेशन पर आप 15 सेकंड तक की शॉर्ट वीडियो अपलोड करके यहां पर फेमस हो सकते हैं।

यहां पर आपको बहुत ही कमाल Filters, Editors तथा इमोजी मिलते हैं जिनकी मदद से आप अपनी वीडियो को एक शानदार लुक दे सकते हैं। इस एप्लीकेशन का इंटरफेस बहुत आसान है।

Snacky Takatak के फ़ीचर्स

  • यह भारत निर्मित एप्लीकेशन है तथा 20 से अधिक भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। 
  • यहां पर आप अपनी वीडियो पर प्राइवेसी लगा सकते हैं। 
  • इस एप्लीकेशन पर आप 15 सेकंड तक की वीडियो अपलोड कर सकते हैं। 
  • स्नेकी टकाटक एप्लीकेशन पर वीडियो क्रिएट करना एडिट करना तथा उसे शेयर करना बहुत आसान है। 
  • इस शॉर्ट वीडियो एप्लीकेशन को इस्तेमाल करना बहुत आसान है।

Snacky Takatak डाउनलोड कैसे करें

यह एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध नहीं है। आप इस एप्लीकेशन को गूगल क्रोम में सर्च करके वहां से डाउनलोड कर सकते हैं।

नीचे हमने इस ऑनलाइन शोर्ट वीडियो बनाने वाले ऐप का लिंक दिया है। इस लिंक पर क्लिक करके भी आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

शॉर्ट्स वीडियो डाउनलोड ऐप: Snacky Takatak

7. Roposo – शॉर्ट वीडियो बनाने वाला एप

रोपोसो भी एक बहुत शानदार एप्लीकेशन है जहां पर आप किसी से लाइव बातचीत कर सकते हैं लाइव शॉपिंग कर सकते हैं अन्य लोगों को लाइव देख सकते हैं यहां पर वीडियो देख सकते हैं तथा वीडियो अपलोड भी कर सकते हैं। 

रोपोसो एप्लीकेशन को 19 नवंबर 2014 को लांच किया गया था तथा वर्तमान समय में भारत का यह सबसे पसंदीदा शॉर्ट वीडियो एप्लीकेशन है।

रोपोसो एप्लीकेशन पर आप फनी प्रैंक, क्रिकेट स्पोर्ट्स, फैशन डायलॉग और टेक्नोलॉजी सिंगिंग आदि से संबंधित वीडियो देख सकते हैं तथा इन्हीं से संबंधित वीडियो अपलोड भी कर सकते हैं। 

एप्लीकेशन पर आपको Filters तथा ट्रेंडिंग स्टीकर्स की सुविधा मिलती है जिनकी मदद से आप अपनी वीडियो की क्वालिटी को अच्छा कर सकते हैं। आज के समय में ज्यादातर लोग स्लो मोशन में बनी हुई वीडियो को ज्यादा पसंद करते हैं। 

रोपोसो एप्लीकेशन पर आपको स्लो मोशन फीचर भी मिलता है आप इसे इस्तेमाल करके अपने वीडियो को ट्रेंड कर सकते हैं। आप इसी एप्लीकेशन से अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर वीडियो अपलोड कर सकते हैं।

Roposo के फ़ीचर्स

  • रोपोसो एप्लीकेशन पर आप स्लो मोशन में वीडियो बना सकते हैं।
  • यह भारत निर्मित एप्लीकेशन है जो लगभग 15 भाषाओं में उपलब्ध है। 
  • आप यहां पर वीडियो देखकर Coins कमा सकते हैं जिन्हें भारतीय रुपयों में बदला जा सकता है।
  • आपको यहां पर बिल्कुल फ्री में अनलिमिटेड फिल्टर्स, स्टीकर तथा इफेक्ट मिलते हैं।
  • रोपोसो एप्लीकेशन को इस्तेमाल करना बहुत आसान है। आप यहीं से अपनी वीडियो को अन्य सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर सकते हैं।

Roposo डाउनलोड कैसे करें

रोपोसो एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है तथा इसे 4.1 की रेटिंग प्राप्त है। इसका साइज 44 एमबी है तथा 100 मिलियन से ज्यादा लोग इसके डाउनलोडर हैं।

आप गूगल प्ले स्टोर पर जाकर या फिर हमारी लिंक पर क्लिक करके इसे अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड कर सकते हैं।

शोर्ट वीडियो बनाने वाला ऐप डाउनलोड करे: Roposo

8. Chingari – बेस्ट शोर्ट विडियो बनाए

चिंगारी एप्लीकेशन भी बिल्कुल उसी तरह का एप्लीकेशन है जहां पर आप शॉर्ट वीडियो देख सकते हैं तथा अपनी प्रोफाइल बनाकर शॉट वीडियो अपलोड भी कर सकते हैं। 

चिंगारी एप्लीकेशन पर आप अपनी भाषा में वीडियो बनाकर अपने टैलेंट को पूरे भारत में दिखा सकते हैं। आप चिंगारी एप्लीकेशन पर वीडियो बनाकर उसे यहीं से अपने यार दोस्तों तथा अपने अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर सकते हैं। 

चिंगारी ऑफिशियल के अनुसार आप यहां पर वीडियो क्रिएट करके बहुत जल्दी सुपरस्टार बन सकते हैं। वर्तमान समय में इस के ब्रांड एंबेसडर दबंग अभिनेता सलमान खान है। 

चिंगारी एप्लीकेशन को नवंबर 2018 में लांच किया गया था तथा यह है 20 से अधिक भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। 

आप यहां पर किसी भी कैटेगरी की वीडियो बनाकर तथा उसमें अच्छे अच्छे फीचर्स इफेक्ट और स्टीकर्स का यूज करके उसे वायरल कर सकते हैं।

Chingari के फ़ीचर्स

  • यह हिंदी अंग्रेजी तमिल गुजराती जैसी 20 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। 
  • आप यहां पर Trending Filters, इफ़ेक्ट तथा इमोजी का प्रयोग करके अपनी वीडियो को वायरल कर सकते हैं।
  • यहां पर कंपटीशन अभी कम है। अगर आपका कंटेंट चिंगारी एप्लीकेशन की ऑडियंस को पसंद आता है तो आप यहां पर बहुत जल्द सुपरस्टार बन सकते हैं।
  • चिंगारी एप्लीकेशन को इस्तेमाल करने पर आपको बिल्कुल टीवी जैसा एक्सपीरियंस मिलता है।
  • यहां पर आपको अनलिमिटेड गाने मिलते हैं जिन्हें आप इस्तेमाल कर सकते हैं।

Chingari डाउनलोड कैसे करें

चिंगारी एप्लीकेशन को डाउनलोड करना बहुत ही सरल है। यह एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर पर 55 एमबी के साइज के साथ उपलब्ध है।

इस एप्लीकेशन को गूगल प्ले स्टोर पर लोगों के द्वारा 3.8 की रेटिंग प्रदान की गई है तथा यहां पर इसके 50 मिलियन से ज्यादा डाउनलोडर है।

आप गूगल प्ले स्टोर पर जाकर उसे डाउनलोड कर सकते हैं। आप चाहे तो नीचे दी गई हमारी लिंक पर क्लिक करके भी इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

शॉर्ट वीडियो बनाने वाला ऐप्स डाउनलोड करें: Chingari

9. Trell – शोर्ट वीडियो ऐप

यह एक बहुत ही बेहतरीन एप्लीकेशन है जहां पर आप वीडियो देख सकते हैं वीडियो अपलोड कर सकते हैं तथा ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं। 

इस Short वीडियो एप्लीकेशन पर आप फैशन फूड फाइनेंस ट्रैवल तथा हेल्थ एंड फिटनेस और इसी तरह की अन्य कैटेगरी से संबंधित वीडियो देख सकते हैं और अपलोड भी कर सकते हैं। 

ट्रेल एप्लीकेशन को रेफर करने पर आपको हर हफ्ते कैश प्रीमियर लीग की सुविधा मिलती है जहां पर आप आईफोन13 तक के इनाम जीत सकते हैं। ट्रेल एप्लीकेशन पर जब आप वीडियो देखते हैं तो आपको यहां पर कुछ पॉइंट मिलते हैं जिन्हें आप ऑनलाइन शॉपिंग में इस्तेमाल कर सकते हैं। 

आप यहां पर किसी भी कैटेगरी से संबंधित वीडियो बनाकर तथा उसमें Free Filters Stickers इमोजी तथा पोस्टर आदि का इस्तेमाल करके उसे बहुत ही आकर्षक बना सकते हैं।

यह नंबर 1 लाइफ़स्टाइल वीडियो एप्लीकेशन है इसे भारत में विकसित किया गया है। यह आठ भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। यहां पर आपको 20 से भी अधिक वीडियो कैटेगरी मिलती है। ट्रेल एप्लीकेशन को सितंबर 2016 में लांच किया गया था।

तब से लेकर अब तक यह है भारत का बहुत ही लोकप्रिय शॉर्ट वीडियो एप्लीकेशन बन चुका है।

Trell के फ़ीचर्स

  • यहां पर आप हर हफ्ते कैश प्रीमियर लीग में हिस्सा लेकर आईफोन 13 तक के इनाम जीत सकते हैं। 
  • यहां पर आप वीडियो बनाने के साथ साथ पैसे कमा कर ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं। 
  • इस एप्लीकेशन पर बहुत ही यूजर इंगेजिंग कंटेंट बनाकर फेमस हो सकते हैं।
  • इस एप्लीकेशन पर आप बिल्कुल फ्री में फिल्टर्स स्टीकर्स इमोजी पोस्टर तथा एडिटर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इस शॉर्ट वीडियो एप्लीकेशन पर वर्तमान समय में 15 मिलियन से भी अधिक कंटेंट क्रिएटर और इनफ्लुएंसर से जुड़े हुए हैं।

Trell डाउनलोड कैसे करें

ट्रेन एप्लीकेशन डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर को जाएं और वहां पर Search Box मे Trell लिखकर सर्च करें। अब आपके सामने इसका लोगों तथा डिटेल्स आएंगी। आप वहीं से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 

गूगल प्ले स्टोर पर इसका साइज 24 एमबी है तथा इसे 10 मिलियन से ज्यादा लोग इस्तेमाल करते हैं। इसे प्ले स्टोर पर 4.3 के रेटिंग प्रदान की गई है। आप हमारी लिंक पर क्लिक करके भी इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

10. Sharechat – शॉर्ट वीडियो बनाने वाला ऐप्स

शेयरचैट 100% भारत निर्मित एप्लीकेशन है जहां पर आप वीडियो देख सकते हैं वीडियो बना सकते हैं तथा उन्हें अपने व्हाट्सएप तथा अन्य सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर सकते हैं। शेयर चैट से आप अपने यार दोस्तों से चैट के माध्यम से बातचीत भी कर सकते हैं।

शेयर चैट एप्लीकेशन पर आप किसी भी कैटेगरी से संबंधित वीडियो देख सकते हैं तथा खुद भी वीडियो बनाकर वहां पर अपलोड कर सकते हैं। यहां पर आप किसी भी सेलिब्रिटी को फॉलो कर सकते हैं तथा उनसे संबंधित वीडियो को देख सकते हैं।

यह एक फुल टाइम एंटरटेनमेंट और टाइम पास एप्लीकेशन है जहां पर आप लव गुरु से बात कर सकते हैं पब्जी गैंग बना सकते हैं हिंदी मीम्स से जुड़े सकते हैं तथा जनरल नॉलेज और करंट अफेयर्स के स्टूडेंट के साथ कनेक्ट हो सकते हैं।

भारत में इस समय स्नैपचैट के 25 करोड़ से अधिक यूजर हैं तथा यह एप्लीकेशन हिंदी अंग्रेजी तमिल तेलुगु और हरियाणवी जैसी 15 से अधिक भाषाओं में उपलब्ध है। यहां पर आप शायरी Entertainment Funny Astrology Health, फैशन एंड टेक्नोलॉजी से संबंधित सभी प्रकार की वीडियो देख सकते हैं।

स्नैपचैट एप्लीकेशन पर आपको 300 से भी ज्यादा इफेक्ट फिल्टर इमोजी तथा स्टीकर मिलते हैं जिन्हें आप अपनी वीडियो में इस्तेमाल करके उन्हें बहुत ही अट्रैक्टिव बना सकते हैं।

Sharechat के फ़ीचर्स

  • यहां पर आपको 300 से भी अधिक टूल मिलते हैं जिनकी मदद से आप वीडियो कस्टमाइज कर सकते हैं।
  • आप इसे किसी भी भाषा में इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • आप यहां पर अपने यार दोस्तों के साथ डायरेक्ट कनेक्ट रह सकते हैं।
  • इस पर आप किसी भी कैटेगरी की वीडियो अपलोड कर सकते हैं।
  • यहां पर आप किसी भी प्रकार की वीडियो डाउनलोड करके उसे स्टेटस के रूप में लगा सकते हैं।

Sharechat डाउनलोड कैसे करे

शेयर चैट एप्लीकेशन डाउनलोड करने के लिए आप हमारी लिंक पर क्लिक करके गूगल स्टोर में पहुंचे। वहां से आप इसे से डाउनलोड कर सकते हैं।

गूगल प्ले स्टोर पर यह 45 एमबी के साइज में उपलब्ध है तथा इसे 100 मिलियन से ज्यादा लोगों के द्वारा Short Video Banane Wala App Download किया गया है। लोगों के द्वारा इसी 4.2 की रेटिंग दी गई है।

शोर्ट वीडियो बनाने वाले ऐप डाउनलोड करें: Sharechat

11. Snack Video Status – शोर्ट वीडियो बनाने वाले ऐप

जैसे कि नाम से पता चलता है इस एप्लीकेशन के द्वारा आप वीडियो के रूप में स्टेटस बना सकते हैं। इस एप्लीकेशन के वीडियो मेकर टूल की मदद से आप किसी भी प्रकार का स्टेटस बना सकते हैं तथा उसे डाउनलोड करके शेयर कर सकते हैं।

यह एप्लीकेशन कई सारी भाषाओं में उपलब्ध है आप किसी भी भाषा को सेलेक्ट करके उस भाषा में शॉर्ट वीडियो बनाकर तथा उसे डाउनलोड कर के अपने व्हाट्सएप स्टेटस के रूप में लगा सकते हैं।

स्नेक वीडियो स्टेटस एप्लीकेशन पर आप 20 सेकंड तक की वीडियो बना सकते हैं। यह एप्लीकेशन 15 से अधिक भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। स्नेक वीडियो स्टेटस एप्लीकेशन को अगस्त 2017 में विडस्टेटस टीम के द्वारा लांच किया गया था।

स्नेक वीडियो स्टेटस एप्लीकेशन पर आप किसी भी प्रकार की शार्ट वीडियो जैसे लव कॉमेडी फनी एटीट्यूड मोटिवेशनल शायरी टेक्नोलॉजी फैशन बना सकते हैं।

Snack Video Status के फ़ीचर्स

  • यहां पर आप किसी भी कैटेगरी का शॉर्ट वीडियो स्टेटस बना सकते हैं। 
  • यहां पर आप शॉर्ट वीडियो स्टेटस बनाकर उसे डाउनलोड कर के अपने व्हाट्सएप स्टेटस के रूप में अपलोड कर सकते हैं। 
  • इसे आप 15 से अधिक भाषाओं में इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • यहां पर आप 20 सेकंड की वीडियो बना सकते हैं। 
  • स्नेक वीडियो स्टेटस एप्लीकेशन के फ्री एडिटर, Filter, इमोजी आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Snack Video Status डाउनलोड कैसे करें

स्नेक वीडियो स्टेटस एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के लिए आप हमारी लिंक पर क्लिक करके गूगल प्ले स्टोर में पहुंचे और वहां पर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

गूगल प्ले स्टोर पर इस एप्लीकेशन का साइज 45 एमबी है तथा इसे 100 मिलियन से ज्यादा लोग इस्तेमाल करते हैं। लोगों के द्वारा प्ले स्टोर पर इस एप्लीकेशन को 4.5 की रेटिंग दी गई है।

यहाँ से डाउनलोड करें: Snack Video Status

12. Facebook – ऑनलाइन पैसे कमाने वाले ऐप

क्या आप जानते हैं कि आप फेसबुक पर भी शॉर्ट वीडियो अपलोड कर सकते हैं? जी हां फेसबुक के फेसबुक शॉर्ट फ़ीचर के तहत आप यहां पर शॉर्ट वीडियो अपलोड कर सकते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फेसबुक एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है जहां पर आप फोटो वीडियो तथा टेक्स्ट के रूप में पोस्ट कर सकते हैं। फेसबुक पर आप फ्रेंड बना सकते हैं तो चैट के जरिए उनसे बातचीत कर सकते हैं।

फेसबुक पर शॉर्ट वीडियो अपलोड करने के लिए आप सबसे पहले एक पेज बनाएं। अब आप उस पेज पर शॉर्ट वीडियो अपलोड कर सकते हैं। फेसबुक Shorts मे एक प्रॉब्लम यह है, कि आप यहां पर वीडियो बना नहीं सकते। 

आप यहां पर केवल वही वीडियो अपलोड कर सकते हैं जो आपने किसी अन्य डिवाइस से बनाई है। फेसबुक पर भी आप किसी भी तरह की वीडियो जैसे किसी मूवी की वीडियो क्लिप फनी वीडियो, कॉमेडी वीडियो, मोटिवेशनल वीडियो तथा शायरी आदि बगैरा अपलोड कर सकते हैं।

Facebook के फ़ीचर्स

  • फेसबुक पर आप किसी भी तरह की पोस्ट अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं । 
  • फेसबुक की मदद से आप अपने बिजनेस को बढ़ा सकते हैं। 
  • फेसबुक के नए फीचर फेसबुक शॉर्ट की मदद से आप अपने पेज पर वीडियो अपलोड करके फॉलोअर्स बना सकते हैं।
  • फेसबुक पर शॉर्ट वीडियो अपलोड करके आप यहां पर बहुत जल्दी फेमस हो सकते हैं तथा अपनी ऑडियंस बना सकते हैं।
  • आप फेसबुक पेज की मदद से शॉर्ट वीडियो के माध्यम से पैसे कमा सकते हैं।

Facebook कैसे डाउनलोड करें

फेसबुक डाउनलोड करने के लिए आप गूगल प्ले स्टोर पर जा सकते हैं या फिर हमारी लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर पर फेसबुक 45mb के साइज मे उपलब्ध है तथा इसे 5 बिलियन से ज्यादा लोग डाउनलोड किए हुए हैं।

अभी डाउनलोड करें: Facebook

13. Tiktok

शॉर्ट वीडियो बनाने वाले एप्लीकेशन के इस आर्टिकल में सबसे अंतिम एप्लीकेशन है टिक टॉक। दोस्तों टिक टॉक के बारे में तो आप जानते ही होंगे। यह एप्लीकेशन 2019 से लेकर 2010 तक बहुत फेमस था। 

मिस्टर फैसु रियाज अली जन्नत जुबेर और अवनीत कौर जैसे कलाकार इसी एप्लीकेशन के जरिए फेमस हुए थे। लेकिन सितंबर 2020 में भारत सरकार ने सुरक्षा कारणों के चलते इस चाइनीज एप्लीकेशन को प्रतिबंधित कर दिया था। 

तब से लेकर अब तक बहुत सारे शॉर्ट वीडियो एप्लीकेशन आ चुके हैं लेकिन कोई भी टिक टॉक के जितना फेमस नहीं हुआ है। इस आर्टिकल में हम आपको टिक टॉक के बारे में इसलिए जानकारी दे रहे हैं कि टिक टॉक एप्लीकेशन के भारत में दोबारा से लांच होने की संभावनाएं हैं।

अगर टिक टॉक ऐप भारत में रीलॉन्च होता है तो यह पहले की तरह बहुत फेमस हो जाएगा।

Tiktok के फ़ीचर्स

टिक टॉक जब भारत में Re Launch होगा तब इसके फीचर्स पहले वाले टिक टॉक एप्लीकेशन के फीचर्स के मुकाबले अलग होंगे। नए वाले टिक टॉक एप्लीकेशन के फीचर्स के बारे में इसके लांच होने के बाद ही बताया जा सकता है।

Tiktok डाउनलोड कैसे करें

अगर आप अभी टिक टॉक डाउनलोड करना चाहते हैं तो वह संभव नहीं है। जब यह एप्लीकेशन भारत में दोबारा से लांच किया जाएगा तब यह गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध होगा। आप इसे वहीं से डाउनलोड कर सकते हैं।

शोर्ट वीडियो बनाने वाला ऐप डाउनलोड से संबंधित प्रश्न

1. एप्लीकेशन की सहायता से शॉर्ट वीडियो कैसे बनाएं?

उत्तर: सबसे पहले आप संबंधित एप्लीकेशन को डाउनलोड करें। अब आप वहां पर अकाउंट बनाएं। अकाउंट बनाने के बाद अब आप वहां पर अपलोड वाले बटन पर क्लिक करके वीडियो बना सकते हैं या फिर पहले से बनी हुई वीडियो अपलोड कर सकते हैं।

2. भारत में टिक टॉक दोबारा से कब लॉन्च होगा?

उत्तर: भारत में टिक टॉक के दोबारा से लॉन्च होने की कोई निश्चित तिथि अभी नहीं है। अभी केवल टिक टॉक के दोबारा से लांच होने की संभावनाएं लगाई जा रही है।

3. शॉर्ट वीडियो बनाने वाले एप्लीकेशन को डाउनलोड कैसे करें?

उत्तर: शॉर्ट वीडियो बनाने वाले एप्लीकेशंस को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं या फिर इनकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भी इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।

4. क्या शॉर्ट वीडियो एप्लीकेशन डाटा चुराते हैं?

उत्तर: जी हां। इंटरनेट पर ऐसे बहुत सारे फर्जी एप्लीकेशन है जो यूजर डाटा चुराते हैं। लेकिन इस आर्टिकल में हमारे द्वारा बताए गए सभी एप्लीकेशन पूरी तरफ सुरक्षित है।

5. शॉर्ट वीडियो एप्लीकेशन से पैसे कैसे कमाए?

उत्तर: शॉर्ट वीडियो एप्लीकेशन से पैसे कमाने के लिए सबसे पहले आप यहां पर अपनी खुद की ऑडियंस बनाएं। ऑडियंस बनाने के बाद अब आप यहां पर एफिलिएट मार्केटिंग स्पॉन्सरशिप प्रमोशन तथा कोलैबोरेशन करके पैसे कमा सकते हैं।

सारांश: Short Video Banane Wala Apps 2024

दोस्तों आज के इस आर्टिकल के द्वारा हमने आपको शॉर्ट वीडियो बनाने वाले एप्लीकेशन (Short Video Banane Wala Apps) के बारे में अच्छी और विस्तार पूर्वक जानकारी दी है। 

फिर भी अगर कोई ऐसा एप्लीकेशन हमसे रह गया है जिस पर आप शॉर्ट वीडियो बना सकते हैं उसे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं हम उसके बारे में जल्दी अपडेट करेंगे।

दोस्तों हम उम्मीद करते हैं कि आपको शॉर्ट वीडियो बनाने वाले एप्लीकेशन का यह आर्टिकल पसंद आया होगा तथा इसे आप ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शेयर करने में हमारी मदद करेंगे।

अगर आप इसी तरह की रोचक जानकारियां पढ़ना पसंद करते हैं तो हमारे इस ब्लॉग को फॉलो कर सकते हैं। 

techmyguide

हेल्लो दोस्तों, में Sushil Kumar techmyguide.com का Owner हु। techmyguide.com एक प्रोफेशनल Technology And Make Money Online से जुड़े जानकारी के लिए अच्छी प्लेटफॉर्म है।

जानकारी शेयर करें

Leave a Comment